HomeBreaking Newsकटघोरा वनमंडल नागोई बीट में बेबी एलिफेंट की दलदल में फंसकर मौत,...

कटघोरा वनमंडल नागोई बीट में बेबी एलिफेंट की दलदल में फंसकर मौत, कटघोरा डीएफओ सहित वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कटघोरा वनमंडल में बेबी एलीफेंट की दलदल में फंसकर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही कटघोरा डीएफओ सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है, घटना जटगा वन परिक्षेत्र नागोई बीट के गांव सलियाभाठा की है, कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार सहित वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच एवं आवश्यक कार्यवाही में जुटे हैं।

- Advertisement -

कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार ने बताया कि गांव के पास हाथियों के चिघाड़ने की आवाज ग्रामीण के द्वारा सूचना दी गई मौके पर पहुंचने पर पता लगा कि कोई बेबी एलिफेंट दलदल में फंसा हुआ है हाथियों के दल हटाने के बाद मौके पर जाकर देखा गया की एक बेबी एलिफेंट तालाब के दलदल में फंस गया है,संभावना जताई जा रही है कि हाथियों का दल तालाब में पानी पीने आया हुआ था उसी दौरान दलदल में फंसने से उसकी मौत हुई है, जो लगभग 4 से 6 महीने का रहा होगा, कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत 41 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, जिसमें यह एक बेबी एलिफेंट भी था, घटना लगभग रात 3 से 4 बजे की है जटगा वन परिक्षेत्र के सालियाभाटा गांव में बेबी एलीफेंट की मौत की सूचना मिली जहां तत्काल मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई आगे की जांच कार्यवाही जारी है, मौके पर डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया है पोस्टमार्टम के बाद सही जानकारी लग पाएगी, फिलहाल प्रथम दृष्टया दलदल में फंसने से बेबी एलिफेंट के मौत की संभावना जताई जा रही है ।

Must Read