HomeBreaking Newsजिला श्रम अधिकारी में हुआ नारायणपुर की बेटी तनुजा मांझी का चयन

जिला श्रम अधिकारी में हुआ नारायणपुर की बेटी तनुजा मांझी का चयन

वर्तमान में जनपद सीईओ के पद पर है राजनादगांव में पदस्थ

छत्तीसगढ़ नारायणपुर :- CGPSC ने 6 सितंबर की शाम को राज्य सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित किये, इस लिस्ट में नारायणपुर के मांझीपारा निवासी स्व. गुलाब सिंह मांझी एवं श्रीमति सांवला मांझी की सुपुत्री तनुजा मांझी का सलेक्शन श्रमपदाधिकारी के पद पर हुआ है, CGPSC में अपने छटवें प्रयास में उन्हें क्लास टू ऑफिसर का पद मिला है, इसके पूर्व अपने तीसरे प्रयास में उनका चयन जनपद CEO में हुआ था, और वे राजनांदगांव जनपद पंचायत में जनपद CEO के पद पर पदस्थ हैं… तनुजा ने अपने परिणाम से माता पिता एवं परिवार के साथ पूरे नारायणपुर जिले को गौरवान्वित किया है, उनकी इस सफलता से नारायणपुर जिले के अभ्यर्थियों को प्रेरणा मिलेगी, तनुजा की स्कूली शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर नारायणपुर एवं कॉलेज की पढ़ाई शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय जगदलपुर से हुई है, साथ ही बिलासपुर में रह कर CGPSC की तैयारी की… पूर्व में उनके चचरे भाई रोशन मांझी का भी सलेक्शन PSC से वित्त विभाग में अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी के पद में हुआ है…तनुजा नारायणपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सुनीता मांझी की भतीजी है।

Must Read