HomeBreaking Newsआकाशीय बिजली के चपेट में आकर किसान की हुई मौत

आकाशीय बिजली के चपेट में आकर किसान की हुई मौत

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा पाली थाना के ग्राम नुनेरा में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नुनेरा के ग्रामीण दिलीप पटेल पिता रामचरन पटेल उम्र 50 वर्ष खेती-किसानी का कार्य करता है। रोज़ की तरह अपने खेत में काम करने गया था। वह अपने खेत में खाद डालने का कार्य कर रहा था उस वक़्त उस क्षेत्र में अचानक घने बादल और आकाशीय बिजली की चमक के साथ तेज़ बारिश शुरू हो गईं। बारिश थमते करीब रात 9 बज गये थे किंतु ग्रामीण अपने घर वापस नही आया परिजनों ने खेतों के पास जाकर खोजबीन की तो खेत के बीच में दिलीप पटेल बेहोश अवस्था में मिला जिसके पीठ में जलने के निशान थे। जिसे लेकर परिजन तत्काल पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचे जहां पर उपस्थित चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पाली पुलिस ने मर्ग कायम कर चिकित्सक द्वारा शव पोस्टमार्टम कराकर शव को अंतिम संस्कार हेतु परिवार वालो को सौंप दिया।

Must Read