HomeBreaking News जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही, मरम्मत के अभाव में...

 जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही, मरम्मत के अभाव में हसदेव बांगो परियोजना के मुख्य नहर का तटबंध टूटा, किसानों की सैकड़ो एकड़ फसल जलमग्न

छत्तीसगढ़/कोरबा :- जल संसाधन विभाग कोरबा के अधिकारियों की लापरवाही और नहर की मरम्मत न होने से आज हसदेव बांगो परियोजना के मुख्य नहर का तटबंध टूट गया जिससे किसानों की सैकड़ो एकड़ फसल जलमग्न हो गई है, पानी का बहाव इतना तेज था कि मुख्य सड़क को बीच से काटते हुए खेतों में जा पहुंचा जिससे लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा,

- Advertisement -

कोरबा जिले से सक्ती की ओर बहने वाली मुख्य नहर ग्राम पंचायत बुढ़ियापाली के ग्राम पहाडग़ांव में बह गई है। आज दोपहर करतला विकासखण्ड अंतर्गत नहर का पार (तटबंध) के फूट जाने के कारण मुख्य सड़क बीच से दो भाग में बंट गई। नहर का पानी तेज बहाव के साथ खेतों और गांव में घुस गया है। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मची है। प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। हसदेव बांगो परियोजना के मुख्य नहर का तटबंध फूटने से लगभग 5 से 7 किलो मीटर तक नहर का पानी फैल गया है एवं 100 एकड़ से अधिक खेत व फसल डूब गई है। अब तक 40 से 60 किसान इससे प्रभावित हुए हैं। अभी भी पानी का बहाव जारी रहा है लिहाजा और भी नुकसान होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मेंटेनेंस के अभाव में पार पहले से कमजोर था। लेकिन सिंचाई विभाग के विभागीय अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसके चलते अचानक पार फूट गया और खेत जल मग्न हो गए। प्रभावित किसानों को इससे करोड़ों रूपए का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है

Must Read