HomeBreaking Newsऑटो संघ के आड़ में खुलेआम गुंडागर्दी, ऑटो संघ बड़े-बड़े दिग्गज नेता...

ऑटो संघ के आड़ में खुलेआम गुंडागर्दी, ऑटो संघ बड़े-बड़े दिग्गज नेता को मारते हैं, बड़े-बड़े नेता गए ऑटो संघ से

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले में ऑटो संघ के आड़ में गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है जहां एक कार चालक को ऑटो चालको ने घेर कर हाथापाई करते हुए कहा कि बड़े-बड़े नेता गए ऑटो संघ से ऑटो संघ बड़े-बड़े दिग्गज नेता को मारते हैं,

- Advertisement -

इस प्रकार खुलेआम ऑटो संघ के नाम पर आम पब्लिक से गुंडागर्दी कोरबा में ऑटो चालक कर रहे हैं वैसे तो ऑटो चालकों द्वारा नियम विरुद्ध ऑटो में ठूस ठूस कर सवारी भरते हैं, रॉन्ग साइड से तेज गति से ऑटो चलते हुए कहीं भी अचानक रोक देते हैं जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, और कोई भी पब्लिक अगर इनके आटो में धोखे से भी अपनी गाड़ी को टच कर दिया तो पूरे ऑटो चालक एकजुट होकर उस पर टूट पड़ते हैं और ऑटो संघ की आड़ में उसको धमकाते हुए हाथापाई में उतर आते हैं, और ऑटो संघ की आड़ को लेकर गुंडागर्दी करते हैं ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा ही एक मामला आज दोपहर लगभग 12 बजे बुधवारी बाजार के पास सीएसईबी चौक से आ रही एक कार का साइड ग्लास ड्राइवर के दूसरी तरफ का पीछे से आ रहे एक ऑटो द्वारा रॉन्ग साइड से ऑटो चलते हुए तोड़ दिया, कार चालक ने जब ऑटो चालक को उसकी गलती के कारण कार के साइड ग्लास टूटने को बोला फिर क्या था दोनों में बहस बाजी हो गई और दोनों हाथापाई में उतारू हो गए, देखते ही देखते ऑटो चालकों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई जिसमें से एक व्यक्ति को कार चालक को धमकाते हुए गुंडागर्दी करते हुए यह कहते हुए देखा गया कि बड़े-बड़े नेता गए ऑटो संघ से, ऑटो संघ बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं को मारते हैं, जिसका वीडियो किसी ने बना लिया, इस गुंडागर्दी का पब्लिक ने जब विरोध करना शुरू किया तो पब्लिक से भी बदसलूकी की गई, वही कार चालक के साथ एक महिला भी मौजूद थी जो बोल रही है कि ऑटो होश हवास से चलाया करो, जरूरत है ऑटो संघ के नाम पर गुंडागर्दी कर माहौल खराब करने वाले शख्स पर सख्त कार्यवाही की ।

Must Read