छत्तीसगढ़/कोरबा :- भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल पाली पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया इस अवसर पर सैकड़ो की तादात में लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया, सबसे पहले सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरा के लाली , शराब के दलाली है जिसका नारा भी लगवाया गया, इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर भ्रष्टाचार खत्म होगा श्री कंवर ने कहा कि मुख्य मंत्री दगाबाज है मैं जंहा भी जिस प्रत्याशी के प्रचार के लिए गया हुं भाजपा जीती है , वही प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार लबारी सरकार है कोई भी वादा पूरा नहीं किया है आज छत्तीसगढ़ आज धर्मांतरण व भृष्टाचार का गढ़ बन गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी एवं मुख्य सलाहकार के यहां ईडी के छापे पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह कि छत्तीसगढ़ में जितना भी भ्रष्टाचार हुआ है उनका मुख्य तार सीधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़ा हुआ है
वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अन्य कांग्रेसी नेता ईडी के छापे को भाजपा द्वारा केन्द्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बता रहे हैं उस आरोप पर भी भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह ने पलटवार किया है वही भाजपा में नए और एवं युवा प्रत्याशियों को टिकट दिए जाने के कयास लगाए जा रहे थे जिस पर डा.रमन सिंह ने कहा कि नये पुराने सभी को उनकी योग्यता अनुसार टिकट दिए जा रहे हैं और सभी कार्यकर्ता मिल जुलकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेंगे ।



















