छत्तीसगढ़/कोरबा :- दिनांक 27.07.2023 को ग्राम केराझरिया विकासखंड पाली जिला कोरबा के आदर्श गोठान में श्रम विभाग छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तत्वाधान में श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया श्रमिक बहनों द्वारा मंच पर केक काटकर अध्यक्ष को जन्म दिवस की बधाई दी गई कार्यक्रम मे मोहितराम केरकेट्टा माननीय विधायक पाली – तानाखार एवं उपाध्यक्ष मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं अन्य विकास प्राधिकरण, नवीन सिंह सदस्य छ.ग. श्रम कल्याण मंडल, जिला पंचायत सभापति गणराज सिंह कंवर, सांसद प्रतिनिधि कमल किशोर साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिलेश्वरी सिदार, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, यशवंत लाल, नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा, जनपद पंचायत पाली के सभापति सुश्री अंजू पाण्डे, प्रेसक्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रविण सिंह ठाकुर, केराझरिया सरपंच सत्यनारायण पैकरा एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता के गरीमा मई उपस्थिति में सम्पन्न किया गया इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल द्वारा छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिये जन्म से लेकर मृत्यु तक चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से अवगत कराते हुये श्रमिकों से अधिक से अधिक पंजीयन कराकर लाभ लेने हेतु जानकारी प्रदाय किया गया। श्री अग्रवाल के द्वारा इस कार्यक्रम में योजनाओं से लाभांवित श्रमिकों को 68 लाख राशि का चेक वितरण किया गया एवं कार्यक्रम स्थल में ही उपस्थित श्रमिकों का तत्काल पंजीयन कर हितग्राहियों को परिचय पत्र का वितरण किया गया।
अंत में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्रम विभाग जिला कोरबा के प्रमुख राजेश कुमार आदिले के द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।











