छत्तीसगढ/कोरबा :- जनहित से जुड़े 9 सूत्रीय मामलों को लेकर विधायक ननकीराम कंवर के नेतृत्व में 16 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बरपाली तहसील कार्यालय के सामने साकेतिक चक्का जाम किया जाएगा आज भाजपा कार्यालय कोरबा में श्री कंवर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करते हुए DMF में भ्रष्टाचार सहित तमाम तरह के आरोप लगाते हुए साकेतिक चक्का जाम की जानकारी दी उन्होंने बताया कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निम्नांकित समस्याएं विद्यमान है, समय-समय पर ग्रामीणो द्वारा अवगत कराने के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका है जिसके कारण हमे संकेतिक धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होना पड़ रहा है इन विभिन्न मामलों पर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराना चाह रहे हैं..
1. कोरबा-चांपा 4 लेन सडक निर्माण हेतु प्रभावितों निजी जमीन को शासकीय भूमि बताकर उचित मुआवजा नहीं दिए जाने के कारण एवं उरगा पत्थलगांव भारत माला हेतु निर्धारित किसानो को मुआवजा की विसंगति को दूर करने।
2. उरगा स्थित खनिज विभाग जांच नाका को कीचड़ एवं धूल प्रदुषण से मुक्त करना।
3. 2021 धान खरीदी के 04 किस्त की राशि का अविलंब प्रदाय करने।
4. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना हेतु निःशुल्क अनाज जनवरी 2023 से जुलाई 2023 तक का प्रदाय करने।
5. लैंको भू-विस्थापितों को नौकरी प्रदाय करने।
6. किसानों की मांग अनुसार खाद / यूरिया D.A.P. प्रदाय करने एवं केचुआ खाद के नाम पर गुणवत्ताहीन खाद की अनिवार्यता हटाने ।
7. जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत एवं अतिरिक्त प्रस्तावित कार्यों को समय पर पूर्ण करना।
8. विद्युत विभाग करतला कनिष्ठ यंत्री श्री भूपेन्द्र राठौर को रामपुर विधानसभा से बाहर पदस्थ व करतला एवं भैंसमा में नये कनिष्ठ यंत्री प्रदाय करने।
9. बरपाली (सरगबुंदिया) रेल्वे कोयला साइडिंग तत्काल बंद करने।
इस दौरान प्रदीप पटेल मण्डल अध्यक्ष बरपाली, नटवर शर्मा मण्डल अध्यक्ष करतला, कुलसिंह कंवर मण्डल अध्यक्ष उरगा, लक्ष्मी श्रीवास मण्डल अध्यक्ष कुदमुरा, धनसिंह कंवर मण्डल अध्यक्ष गढ़उपरोड़ा उपस्थित रहे ।











