HomeBreaking Newsग्राम गेराव पहुंचा दंतैल, कराई गई मुनादी

ग्राम गेराव पहुंचा दंतैल, कराई गई मुनादी

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  कोरबा जिले के कटघोरा एवं कोरबा वन मंडल के जंगलो में बड़ी संख्या में हाथियो का दल विचरण कर रहा है। जहां कटघोरा वन मंडल के पसान, केंदई,जटगा रेंज मे चार दर्जन से अधिक हाथी सक्रिय है वहीं कोरबा वन मंडल के कुदमुरा लेमरू व कोरबा रेंज में मौजूद हाथियो की संख्या 18 बताई जा रही है। कुदमुरा क्षेत्र में सक्रिय एक दंतैल हाथी के बीती रात आगे बढ़कर कोरबा रेंज की सीमा में प्रवेश कर ग्राम गेराव के पास स्थित जंगल में डेरा डालने की जानकारी मिल रही हैं। जबकि चचिया परिसर में अभी भी एक दर्जन हाथी जमे हुए है। यहां नवजात शावक की मौत के बात दल आगे नही बढ़ रहा है। उसी दल में शामिल एक दंतैल अलग होकर जिलगा पहुंच गया है। वहीं दो हाथियो की दस्तक एक बार फिर धरमजयगढ़ से हुई है। जो गीत कुंवारी में घूम रहे है लेमरू रेंज में शनिवार की रात पहुंचे दो हाथी अभी भी यहां के जंगल में मौजूद है। वन अमला ये दोनों हाथियों की निगरानी में रात भर जुटा रहा। ग्राम गेराव क्षेत्र में दंतैल के पहुंचने की सूचना मिलने पर वन अमला सतर्क हो गया है और उसकी निगरानी में जुट गया हैं। ग्राम गेराव व उसके आस-पास के ग्राम में मुनादी कराई जा रही है।

Must Read