छत्तीसगढ़/कोरबा :- जिले में दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन यहां लोग सड़क हादसे के शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही एक और बड़ी घटना सामने आई है, जहां बुधवार को तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने से जीजा साले की मौत हो गई है। 
जानकारी के मुताबिक यह घटना बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रूमगड़ा हवाई पट्टी के पास घटी है। रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोड़मा निवासी 38 वर्षीय अंजोर सिंह बाइक में सवार होकर किसी काम से ससुराल बालको थाना अंतर्गत सोनपुरी गांव आया हुआ था जहां अपने साले 22 वर्ष जनीराम के साथ किसी काम से सुबह घर से निकला हुआ था दोनों बाइक में सवार होकर सोनपुरी से बालकों की ओर आ रहे थे । इस दौरान बालको हवाई पट्टी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में जा टकराई जिससे बाइक चला रहे हैं अंजोर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही उसका साला जनीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना 108 को दी गई, मौके पर पहुंची 108 की टीम ने घायल को जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना बालको थाना पुलिस को दी गई जहां पुलिस मौके पर पहुंच सबको जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना करते हुए मृतक के परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। 
स्थानीय व प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक की रफ्तार काफी तेज थी जहां सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद दोनों काफी दूर तक छिटक गए। बाइक चला रहे हैं अंजोर सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगने के चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही जनीराम जिंदगी और मौत से जूझ रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया, बालको थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रवाना किया गया है।

वही कोरबा जिले में मंगलवार शाम को हुए सड़क हादसे में जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा के रहने वाले कृष्णा यादव (36 वर्ष) बाइक सवार युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।











