HomeBreaking Newsभाजपा नेता द्वारा डिवाइडर तोड़े जाने के मामले पर बचाव में आए...

भाजपा नेता द्वारा डिवाइडर तोड़े जाने के मामले पर बचाव में आए कांग्रेस सरकार के अधिकारी कहा निगम ने तोड़ा डिवाइडर, मामले पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना कोरबा निगम का घेराव जल्द करने की घोषणा

छत्तीसगढ़/कोरबा :- छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने कल भाजपा नेता प्रतिपक्ष पेट्रोल पंप संचालक हितानंद अग्रवाल पर अपने व्यवसाय को चमकाने अपने पेट्रोल पंप के सामने शासकीय रोड का डिवाइडर तोड़े जाने की कलेक्टर एसपी और थाना प्रभारी से शिकायत की थी जिस पर कांग्रेस की सरकार मे बैठे अधिकारी ने भाजपा नेता के पक्ष में बयान देते हुए कहा है कि पार्षदों और हॉस्पिटल संचालक के अपील पर डिवाइडर हटाने की कार्यवाही निगम द्वारा की गई है, और यातायात अधिकारी से पूछने के बाद नियमानुसार डिवाइडर तोड़ने की कार्रवाई की गई है । अब सवाल उठता है निगम द्वारा बिना सार्वजनिक सूचना दिए रात के अंधेरे में डिवाइडर तोड़ने की जरूरत क्यों आन पड़ी ।

- Advertisement -

ज्ञात हो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार है साथ ही नगर पालिक निगम कोरबा में भी कांग्रेस की सत्ता है बावजूद कुछ अधिकारी भाजपा से मोह नहीं त्याग पा रहे हैं जिसका खामियाजा कांग्रेस सरकार को आने वाले चुनाव में कहीं उठाना ना पड़ जाए, वही डिवाइडर के टूटने से फोर व्हीलर वह मिनी ट्रकों सहित टू व्हीलर वाहनों का पेट्रोल भराने जमावड़ा लगा रहता है जो टूटे हुए डिवाइडर को क्राश कर जाते हैं जिससे दुर्घटनाओं में भारी संभावना बनी हुई है।

डिवाइडर तोड़े जाने के मामले पर कोरबा नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त ने बयान देते हुए कहा है कि पार्षदों और हॉस्पिटल संचालक के द्वारा जनहित से जुड़े मामले को लेकर अपील किए जाने पर निगम के द्वारा डिवाइडर को तोड़ने की कार्यवाही की गई है, वही छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के पदाधिकारी जैनेंद्र कुर्रे ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि जिस हॉस्पिटल संचालक के अपील पर डिवाइडर तोड़ा गया है उस हॉस्पिटल के पास डिवाइडर ना तोड़ कर पेट्रोल पंप के सामने डिवाइडर तोड़ा गया है जो कहीं ना कहीं पेट्रोल पंप संचालक को लाभ पहुंचाने के नियत से किया गया है इस मामले में तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश मंत्री दिलीप मिरी ने जल्द ही कोरबा नगर पालिक निगम का घेराव करने की सूचना दी है,

वहीं सूत्रों ने दावा किया है कि जिस अपिलार्थी पार्षदों के द्वारा डिवाइडर तोड़ने की अपील की गई थी वह दोनों पार्षद भाजपा के हैं वही जिस हॉस्पिटल संचालक के द्वारा डिवाइडर तोड़े जाने के लिए अपील की गई थी वह सब भाजपा नेता के इशारे पर कार्य किए हैं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश मंत्री ने बताया है कि जिस भवन में वह हॉस्पिटल संचालित है वह भवन भाजपा नेता का बताया जा रहा है, सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि कोसा बाड़ी से सुभाष चौक तक कई बनी अधिकांश बिल्डिंग नेता की है जिसमें किराया देकर विभिन्न दुकान संचालक अपना व्यवसाय कर रहे हैं । साथ ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने दावा किया है कि हॉस्पिटल बहुत पहले से संचालित है लेकिन पिछले वर्ष पेट्रोल पंप बनने के दौरान पार्षदों और हॉस्पिटल संचालक द्वारा डिवाइडर हटाने के लिए आवेदन किया गया था जो कहीं ना कहीं पेट्रोल पंप संचालक के इशारे पर आवेदन किए गए हैं । छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के द्वारा जल्द ही कोरबा नगर पालिक निगम का घेराव किया जाएगा ।     
सवाल उठता है कि हॉस्पिटल के कारण यह डिवाइडर तोड़ा गया है वह भी रात के अंधेरे में तो इस रूट में और कई हॉस्पिटल संचालित हैं कई बैंक संचालित हैं जो जनहित से जुड़े मामले हैं उनके सामने का भी डिवाइडर तोड़ा जाए ।

Must Read