HomeBreaking Newsबरसात के मौसम में जमीन पर रेंगने वाले जीव जंतुओं से इन...

बरसात के मौसम में जमीन पर रेंगने वाले जीव जंतुओं से इन सावधानियों के साथ बचा जा सकता है

छत्तीसगढ़/कोरबा :- बारिश का मौसम शुरू हो गया हैं और उसके साथ ज़मीन में रेंगने वाले जहरीले जीव जंतुओं के निकलने का सिलसिला भी जारी हो गया है जिसमें सांप बिच्छू छिपकली आदि है जीव-जंतुओं का रेस्क्यू करने वाले जितेंद्र सारथी ने इनसे बचने के लिए कुछ उपाय बताए हैं उन्हें कहा जमीन पर रेंगने वाले जहरीले जीव जतु आप के घर दस्तक देने लगे हैं, जानें अनजाने सांप से सामना होने पर लोग सर्प दंश का शिकार हो जाते हैं और यह जान कर आश्चर्य होगा कि कुछ ही सांप जहरीले होते हैं और ज्यादा तर साप जहरीले नहीं होते हैं यहीं जानकारी के आभाव और डर लोगों की मौत का कारण होता हैं साथ ही लोग डर से उसे मार भी देते हैं जबकि हमारे पर्यावरण संतुलन के लिए इन जीवों का ज़िंदा रहना अति आवश्यक हैं, इसलिए इनको बचाने में हमारा सहयोग करें ,साप से खतरा होने पर हमें सूचना देवे साथ ही सांप काट लेने पर भी हमें सूचना देवे और इस मैसेज को सभी लोगो तक पहुंचाए ताकि किसी की जान बच सकें।

- Advertisement -

बरसात में इन बातों का रखें ध्यान
1.सोने से पहले बिस्तर को अच्छे से जांच कर लेवे।

2.सुबह जूते पहनने से पहले अच्छे से जांच कर लेवे।

3.स्कूटी बाइक कार चालू करने से पहले अच्छे से जांच कर लेवे।

4.सर्प दंश होने पर झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़े और बिना देरी किए हस्पताल जाए।

5. बच्चों को अंधेरे में न खेलने दे।

Jitendra Sarthi (korba)
President
Wildlife Rescue Team korba
Help line no
8817534455,7999622151

Must Read