छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले के प्राचीन और प्रसिद्ध मां सर्वमंगला मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर नवरात्रि के शुरुआत से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली जहां कोरबा सहित दूर-दराज से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन पाने लंबी लाइन लगाकर माता के दर्शन करते हुए मन्नत मांगी अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली जो देर शाम तक माता के दर्शन पाने लंबी कतार में देखे गए मंदिर प्रमुख नन्हा महाराज ने बताया कि आज अष्टमी को ज्योति हवन अनुष्ठान का कार्यक्रम संपन्न हुआ है और कल नवमी को शतचंडी हवन यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न होगा , बुधवार को ज्योति हवन के बाद देवी स्वरूपा मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के लिए व्रत धारियों ने बुधवार को कन्याओं का श्रंगार कर उनकी पूजा कर उन्हें भोजन कराया गुरुवार को भी कन्या भोज सहित भंडारे का कार्यक्रम संपन्न होंगे इसके बाद बाजा बाजा के साथ जवारा विसर्जन और भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी ।












