HomeBreaking Newsऑटो और कार में हुई जबरदस्त भिड़ंत, 10 लोग हुए घायल चार...

ऑटो और कार में हुई जबरदस्त भिड़ंत, 10 लोग हुए घायल चार की हालत गंभीर, घायलों में 2 बच्चे भी शामिल

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  कोरबा जिला के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत चुइया हरदीमाडा मोड़ के पास एक जबरदस्त हादसा हुआ। जिसमें कार और ऑटो की टक्कर हो गयी। इस हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें चार की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घायलों में 2 बच्चे भी शामिल है। सभी घायल ग्राम धनगांव निवासी बताए जा रहे है। घायलों में रतना बाई, फुलमतिया भाई, संतोषी केवट, बिहानीन बाई, 2 साल का अंजू कवर, 4 साल की अंकिता, ऑटो चालक मनोहर दास आदि शामिल है। कार चालक सीएसईबी कर्मी अमित कुमार भी घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को 108 और 112 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल लोग धनगांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो कोरबा अपने किसी निजी काम से आए हुए थे वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ठोकर के बाद ऑटो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने इसकी सूचना 112 और 108 को दी। तब घायलों को तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

Must Read