HomeBreaking Newsछत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने रैली निकालते हुए राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने रैली निकालते हुए राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़/कोरबा:-  कोरबा में 18 जनवरी दिन बुधवार को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना कोरबा द्वारा कलेक्टर कार्यालय में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपती मुरमू के नाम से ज्ञापन सौप गया, ज्ञापन का मुख्य विषय हमारे छत्तीसगढ़ के धरोहरों जैसे नदी,नाला, तलाब,देव स्थलों को वर्तमान की कांग्रेस सरकार बदल रही है जिसको लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना कोरबा द्वारा ज्ञापन दिया गया , आईटीआई रामपुर चौक से रैली के माध्यम से कलेक्टर ऑफिस तक अपनी बुलंद आवाजों के साथ आगे बढ़ के वर्तमान सरकार की विरोध किया गया जिसमें मुख्य रूप से दिलीप मिरी प्रदेश मंत्री ,प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र राठौर जिला अध्यक्ष अतुल दास महंत ,उपाध्यक्ष सुरजीत सोनी जिला संगठन मंत्री गंभीर दास सहित सभी खड़ गुड़ी पार से पदाधिकारी उपस्थित रहे ,महिला क्रान्ति सेना जिला अध्यक्ष विमला सहित अन्य गुड़ी पार से भी महिलाओं के द्वारा बढ़ चढ़ के इस ज्ञापन में हिस्सा लिया गया ।

Must Read