छत्तीसगढ़/कोरबा :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विपक्ष पर तीखा हमला हुआ है उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पांव उखाड़ चुकी बीजेपी अब दुबारा पांव नहीं जमा पाएगी दरअसल कोरबा प्रवास पर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जन चौपाल के माध्यम से रूबरू होने कोरबा जिले के पाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाफा पहुंचे थे जहां वह मीडिया से रूबरू हो रहे थे इसी दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रजातंत्र पर भरोसा नहीं है इसलिए वह ईडी, आई डी,डीआरआई, सीबीआई के माध्यम से विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में भाजपा के पैर उखड़ चुके हैं जो अब दोबारा नहीं जमेंगे और कांग्रेस प्रजातंत्र की ताकत पर दुबारा सरकार बनाएगी
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने जन चौपाल कार्यक्रम के तहत जनता से रूबरू होने कोरबा जिले के पालीताणा खार विधानसभा पहुंचे थे जहां उन्होंने ग्राम पिपरिया एवं ग्राम लाफा में जन चौपाल के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया और आम जनों से देसी अंदाज में जंगलों के बीच चौपाल लगाकर जनता से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं सुनी और सरकारी योजनाओं जानकारियां साझा करते हुए ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की इस दौरान उन्होंने आम जनों की शिकायतों पर अधिकारियों को लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं वहीं मुख्यमंत्री ने एक युवक की मांग पर उसे पीएचडी करने के लिए ₹1लाखरुपये की सहायता तो 1 छात्र को कॉलेज की पढ़ाई के लिए ₹50 हजार रु की सहायता भी प्रदान की कार्यक्रम के दौरान कुछ महिलाओं ने मुख्यमंत्री से गोबर खरीदी योजना को लंबे समय तक चलाने की मांग रखी उन्होंने बताया कि किस तरह से उन्होंने गोबर से कंपोस्ट खाद बनाकर लाखों रुपए अर्जीत किए हैं और घर में ही रहकर उन्हें गोबर से आय हो रही है कोरबा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने पालीतानाखार क्षेत्र के विकास के लिए अनेकों सौगात भी दी जिसमें सहकारी केंद्रीय बैंक, बालक छात्रावास, पाली में माइनिंग पॉलिटेक्निक कॉलेज, नयी सड़के एवं पुल पुलिया जैसी अनेकों घोषणा मुख्यमंत्री ने की है
जन चौपाल के बाद मुख्यमंत्री ने पाली गेस्ट हाउस में विभिन्न समाज के प्रमुखों से वार्तालाप किया एवं कई समाज को उनके सामाजिक भवन की सौगात दी इस दौरान विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समाज के लोग भी पहुंचे थे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट मुलाकात कर अपनी पारंपरिक टोपी उन्हें भेंट की है











