छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत का जन्मदिन आज कोरबा में सांसद निवास बंगले पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर पहले सुंदरकांड का पाठ का आयोजन हुआ जिसमें तमाम कार्यकर्ता एवं भक्तगण शामिल हुए तत्पश्चात उनके समर्थकों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्रोच्चारण के साथ कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया, सबसे पहले अपने पति व छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत को केक खिलाया इसके बाद श्री महंत ने भी सांसद को केक खिलाते हुए जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया, इस दौरान समर्थकों व कांग्रेश के पदाधिकारियों द्वारा जन्मदिन की बधाई देने तांता लगा रहा, 
शिक्षा विभाग के सांसद प्रतिनिधि किरण चौरसिया ने सांसद ज्योत्सना महंत को महामाला पहना कर स्वागत करते हुए सांसद के हाथों केक कटवाया और उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए लंबी उम्र की कामना की, वही एक समर्थक द्वारा 68 केक एक साथ कटवा कर सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत का जन्मदिन मनाया और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया, इस अवसर पर उनके सुपुत्र सूरज महंत, बेटी डॉक्टर सुप्रिया महंत, विधायक, महापौर सहित तमाम क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।












