HomeBreaking Newsकोरबा एसपी रह चुके बद्रीनारायण मीणा होंगे बिलासपुर संभाग के नए आईजी

कोरबा एसपी रह चुके बद्रीनारायण मीणा होंगे बिलासपुर संभाग के नए आईजी

छत्तीसगढ़/बिलसापुर :- राज्य शासन ने प्रदेश के बड़े पुलिस अधिकारियों के कामकाज में बड़ा परिवर्तन किया है।कुल सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को पुरानी जिम्मेदारियों के सथान पर नई जिम्मेदारी दी गयी। बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी को पुलिस अकादमी चन्द्रखुरी भेजा गया है। आईजी डांगी की जगह बिलासपुर महानिदेशक की जिम्मेदारी अब 2004 बैच के आईपीएस बद्रीनारायण मीणा को दी गयी है। जो पूर्व में कोरबा पुलिस अधीक्षक के पद पर रह चुके हैं, 2004 बैच के अधिकारी सरगुजा संभाग के आईजी अजय यादव को पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता का जिम्मा दिया गया है। फेरबदल में 2005 बैच के आईपीएस आरीफ शेख को रायपुर को छोड़कर संभाग के अन्य जिलो का प्रभारी पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। आनन्द छावडा को दुर्ग आईजी बनाया गया है। इसके अलावा महानिदेशक राज्य पुलिस अकादमी की जिम्मेदारी से मुक्त कर डीएम अवस्थी को एसीबी का प्रभार दिया गया है।

- Advertisement -

 

Must Read