HomeBreaking Newsनिजात अभियान के अंतर्गत थाना उरगा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

निजात अभियान के अंतर्गत थाना उरगा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुदुरमाल में विद्यार्थियों एवम शिक्षको के मध्य चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

1 अभिव्यक्ति एप के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया |
2. हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम एवम अवैध नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान
3. सायबर क्राइम,यातायात के नियमों के बारे में दी गयी जानकारी

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ कोरबा :- पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत आज दिनांक 16/11/22 को थाना उरगा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक कुदुरमाल के विद्यार्थियों एवम शिक्षकों को हमर बेटी हमर मान, अवैध नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, साईबर क्राइम, अभिव्यक्ति ऐप एवं यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में हायर सेकेंडरी स्कूल कुदुरमाल के विद्यार्थीगण एवम शिक्षकगण उपस्थिति थे। कोरबा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ।

Must Read