छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा कलेक्ट्रेट में लगभग सुबह 10 से 11 के बीच में पहुंची ईडी की टीम द्वारा अभी रात लगभग 10 बजे भी लगातार छापामार कार्रवाई जारी है, विशेषकर खनिज विभाग में जांच-पड़ताल जारी है, प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी भी ईडी की टीम कलेक्ट्रेट के अंदर मौजूद है जहां टीम के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है, सूत्रों के मुताबिक टीम के द्वारा भारी मात्रा में दस्तावेज जप्त किए गए हैं जो संभवतः खनिज विभाग से संबंधित हो सकते हैं,
सूत्रों की माने तो सरकारी गवाह बने अधिकारियों द्वारा कई राज का पर्दाफाश ईडी के अधिकारियों के समक्ष किया है जिसके आधार पर ईडी ने छापामार कार्यवाही छत्तीसगढ़ के विभिन्न जगहों में की जा रही है, जिसमें ईडी की टीम को कई अहम सुराग भी लगे हुए हैं,
बता दें कि विगत कुछ माह पहले कलेक्टर रानू साहू के कार्यकाल के दौरान कोरबा जिले में कोयला खदानों में हजारों की तादात में लोग इकट्ठा होकर कोयला चोरी को अंजाम दे रहे थे जिसका लगातार वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था उसी में से एक वायरल वीडियो को ओपी चौधरी द्वारा वायरल किया गया था जिसे अन्य प्रांत का बताया गया था लेकिन कौन से प्रांत का था यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, उसी वीडियो के वायरल होने के बाद अभी तक कोरबा जिले में कोयला चोरी पर लगाम लगी हुई थी लेकिन पुनः कोयला चोरी के साथ भारी मात्रा में कोयला खदानों से डीजल चोरी की लगातार खबरें आ रही हैं, कोयला और डीजल चोरी के कारण एसईसीएल को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, लगातार खुफिया एजेंसियों व कुछ जागरूक लोगों द्वारा इन अवैध गतिविधियों की जानकारी विभिन्न एजेंसियों तक पहुंचाया जाता रहा है यही कारण है कि आज कोरबा जिले के इतिहास में पहली बार कलेक्ट्रेट मे ईडी की छापामार कार्रवाई की जा रही है । हालांकि ईडी की इस कार्यवाही का खुलासा हो पाएगा इस पर संशय बरकरार है क्योंकि जब ईडी की टीम कलेक्ट्रेट कोरबा के अंदर कार्यवाही के लिए पहुंची हुई थी तब मीडिया के कई लोग मौके पर पहुंचे हुए थे जिन्हें कवरेज करने से तो रोका ही गया साथ ही उनके मोबाइल जप्त करते हुए उन्हें कुछ देर के लिए बंधक सामान बनाया गया जिसके कारण ईडी की कार्यवाही के खुलासे पर सस्पेंस बरकरार है ।

















