छत्तीसगढ़/कोरबा :- जिला पंचायत कार्यालय में प्रभारी जिला अंकेक्षक के पद पर पदस्थ सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी जगमंगल सिंह पैकरा को सेक्टर मुख्यालय तिवरता जनपद पंचायत पाली के लिए भार मुक्त कर दिया गया है। कलेक्टर संजीव झा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से सुश्री जूली तिर्की प्रभारी उप संचालक पंचायत कोरबा को अपने कार्यों के साथ-साथ जिला अंकेक्षक पंचायत का भी प्रभार सौंपा गया है।
वही कलेक्टर संजीव झा ने कार्यालय उप संचालक पंचायत कोरबा में पदस्थ जिला अंकेक्षक जे एस पैकरा के विरुद्ध पत्रकार भुवनेश्वर महतो से प्राप्त शिकायत की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है। संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी को पत्रकार महतो द्वारा प्राप्त शिकायत की पूरी जांच के लिए जांच अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर श्री झा ने जांच अधिकारी को उक्त शिकायत की जांच कर 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।


















