HomeBreaking Newsकोयला खदानों में हो रही डीजल चोरी पर अंकुश लगाने और कार्यवाही...

कोयला खदानों में हो रही डीजल चोरी पर अंकुश लगाने और कार्यवाही करने कलेक्टर जनचौपाल में हुई शिकायत 

डीजल चोरी से एसईसीएल और शासकीय कोष को हो रहा नुकसान

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले की विभिन्न एसईसीएल खदानों से हो रही कोयला चोरी को लेकर बीजेपी के नेता मोहम्मद न्याज नूर आरबी ने कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर से शिकायत की है उन्होंने शिकायत पत्र में कहा है कि कोरबा जिले की गेवरा, दीपका, कुसमुंडा कोयला खदानों से अवैध डीजल, पेट्रोल चोरी नहीं रुकने वाला काला कारोबार एक बार फिर सुर्खियों में है। हमेशा से चल रहे इस अवैध कारोबार पर नए पुलिस अधीक्षक के आने के बाद उनके कड़े तेवर देखते हुए डीजल, पेट्रोल गिरोह के सरगना निष्क्रिय हो गए थे।

- Advertisement -

लेकिन अभी डीजल चोरों का गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इस बार तो कई गिरोह के प्रतिस्पर्धा के साथ मैदान में उतरने पर गैंगवार की भी संभावना जताई जा रही है। डीजल चोर ऐसी जगह पर अपना रास्ता बनाते हैं जब जहां पर ना तो एसईसीएल की लाइट लगी होती है और ना ही CISF के कर्मठ जवान वहां मौजूद होते हैं। आए दिन नए-नए ठिकानों पर SECL के डोजर ऑपरेटर की मिलीभगत से डोजर को ऐसी जगह पर खड़ा करके डीजल चोरों द्वारा खदानों के नीचे उतरकर डीजल की चोरी की जा रही है एक डोजर में लगभग 3 हजार लीटर डीजल पेट्रोल भरा होता है जो कि डीजल माफियाओं के लिए अच्छी आमदनी का या यूं कहें उनके लिए ATM का काम करता है। स्थानीय लोगों का कहना कि डीजल गिरोह के सरगना आए दिन खदानों पर नए-नए रास्ते बनाकर खदानों में प्रवेश करते हैं, जिसके चलते पकड़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और डीजल माफिया के कुछ आदमी खदानों के ऊपर से पत्थरबाजी भी करते हैं जिसके चलते CISF वालों को अपनी जान का खतरा मंडराता रहता है कुछ CISF के सिपाही घटना की जानकारी होने के बाद भी चुप्पी साधे रहते हैं लेकिन इतनी भारी मात्रा में डीजल बाहर आकर मार्केट में बिक्री हो रहा है, जिसकी स्थानीय पुलिस को भी खबर ना हो यह संभव नहीं है। सूत्रों की माने तो डीजल माफिया में पुराने आका के साथ पुराने गुर्गे के भी फिर से सक्रिय प्रचुर मात्रा में हो गए हैं। सुनने को तो यह भी आ रहा है कि कई गुट होने के कारण प्रतिस्पर्धाओं का दौर जारी हो गया है, जो किसी दिन भी गैंगवार का रूप ले सकता है। डीजल, पेट्रोल माफिया दीपका और गेवरा खदानों में सक्रिय है जहां से भारी मात्रा में पेट्रोल, डीजल की चोरी कर मोटी कमाई की जा रही है और डीजल, पेट्रोल माफियाओं के चलते एसईसीएल को सालाना करोड़ों का नुकसान की भरपाई करना पड़ रहा है। कलेक्टर से इस पर अंकुश लगाने निवेदन करते हुए कहा है कि इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करवाते हुए इस अरबों के काले कारोबार को हमेशा हमेशा के लिए खत्म करने की कृपा करें । अब ऐसी क्या वजह है कि अवैध काम रोकने SP से शिकायत ना कर कलेक्टर से शिकायत की गई ।

Must Read