HomeBreaking Newsहेवी ड्रिल मशीन व राड कटर चोरी करने वाले आरोपी को चंद...

हेवी ड्रिल मशीन व राड कटर चोरी करने वाले आरोपी को चंद घंटे के भीतर पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़/कोरबा :- दिनांक 8-7-2022 को प्रार्थी मुकुंदा यादव पिता छतराम यादव,उम्र 40 वर्ष, निवासी यादव मोहल्ला मानिकपुर का थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 4-7-22 को शामअपना हेवी ड्रिल मशीन, राड कटर एवं अन्य सामान को राताखार तुलसी नगर पुल के पास बने झोपड़ी में रख दिया था, दिनांक 5-7-2022 को सवेरे वापस आकर देखा तो कोई अज्ञात व्यक्ति झोपड़ी का दरवाजे का ताला तोड़कर वहां रखे हैवी ड्रिल मशीन व राडकटर को चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर धारा 457 380 भा द वि का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर पुलिस अधीक्षक महोदय को जानकारी दिया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोज राम पटेल द्वारा अज्ञात चोर को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन पर नगर कोतवाल श्री राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में अज्ञात चोर की पतासाजी की जा रही थी कि संदेह के आधार पर मुड़ापार निवासी एक युवक को पकड़े जिनसे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मोहम्मद अशफाक खान पिता मोहम्मद एहसान उल्लाह खान बताया तो था चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर आरोपी के घर से चोरी की गई सामान को उसके कब्जे से बरामद किया गया।आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में नगर कोतवाल  राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक मानिक लाल लहरें, प्रधान आरक्षक सुनीता डहरिया, आरक्षक मनीष बघेल, नवरत्न सिदार व संदीप टंडन की सराहनीय भूमिका रही ।

Must Read