HomeBreaking Newsकोरबा जिले के 16वें कलेक्टर संजीव कुमार झा ने किया पदभार ग्रहण,...

कोरबा जिले के 16वें कलेक्टर संजीव कुमार झा ने किया पदभार ग्रहण, कहा शासन की योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन पर रहेगा फोकस 

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले के नवपदस्थ कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज यहॉ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। संजीव कुमार झा कोरबा जिले के 16वें कलेक्टर के रूप में पदस्थ हुए हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नव पदस्थ कलेक्टर संजीव झा का स्वागत किया।

- Advertisement -

पदभार ग्रहण के पश्चात कलेक्टर संजीव झा ने मीडिया से  चर्चा के दौरान उन्होने जिले के विकास की गति को आगे बढाने के संबंध में कहा कि शासन की योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन पर फोकस रहेगा। साथ ही शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर जिलेवासियों को लाभान्वित करने पर जोर रहेगा। उन्होने कहा कि गौठानों को आजीविका गतिविधियों का केन्द्र बनाकर ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोडने के कार्यो को भी लगातार संचालित किया जाएगा। कलेक्टर श्री झा के पदभार ग्रहण के अवसर पर एडीएम श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री अवध सिंह राणा, एसडीएम पोडी उपरोडा, एसडीएम कोरबा श्री हरिशंकर पैकरा, एसडीएम कटघोरा श्री कौशल प्रसाद तेंदुलकर, डिप्टी कलेक्टर श्री भरोसाराम ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर संजीव झा 2011 बैच के आईएएस अधिकारी है। संजीव झा इससे पहले सरगुजा और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर रह चुके है। इसके पूर्व संजीव झा सूरजपूर जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में शासकीय दायित्वों का निष्ठापूवर्क एवं कुशलता से निर्वहन कर चुके है।

Must Read