HomeBreaking Newsपिकनिक मनाने गए युवक की हाथी के हमले से हुई मौत

पिकनिक मनाने गए युवक की हाथी के हमले से हुई मौत

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड और कटघोरा वन मंडल अंतर्गत अंतर्गत बड़ी खबर आ रही है कि चोटिया-कोरबी सड़क मार्ग के बीच खड़फड़ी पुल के पास स्थित मातिन दाई मंदिर के आसपास सलईगोट निवासी राम कुमार पिता महिपाल सिंह 30 वर्ष को शाम ढलते वक्त दंतैल हाथी ने चपेट में ले लिया। हाथी के हमले में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई और आगे की कार्यवाही की गई। यह बताया जा रहा है कि मृतक युवक उस क्षेत्र में साथियों के साथ पिकनिक मनाने गया था कि अचानक वह हाथी के चपेट में आ गया, और हाथी के हमले से मौके पर ही उसकी मौत हो गई ।

Must Read