छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा से एक और हादसे की सूचना आ रही है जहां बुधवार तड़के सुबह अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहा मिनी ट्रक हुआ हादसे का शिकार, तेज रफ्तार वाहन ढेंगुरनाला स्थित डिवाइडर से जा टकराया,टक्कर के बाद वाहन चालक स्टेरिंग में फंसा गया, देखते देखते घटना स्थल में लोगो की भीड़ लग गई, इसके बाद वाहन चालक को निकालने रेस्क्यू हुआ चालू, घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची मौके पर, घंटों मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला जा सका और उसे इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रवाना किया गया जहां उसका इलाज चल रहा वही वाहन के मालिक का नाम कदीर खान बताया जा रहा है जो लंबे समय से कोरबा शहर में खुलेआम अवैध रेत की तस्करी कर रहा कादिर खान अवैध रेत के कारोबार और तस्करी से लंबे समय से जुड़ा हुआ है, कुछ महीने पहले कादिर खान के अवैध रेत से भरे मिनी ट्रक ने टीवीएस एजेंसी के पास तबाही मचाते हुए कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था ।



















