HomeBreaking Newsशिक्षिका ने फांसी लगाकर जीवन लीला की समाप्त, मृतिका के पास से...

शिक्षिका ने फांसी लगाकर जीवन लीला की समाप्त, मृतिका के पास से दो पन्ने का सुसाइड नोट बरामद

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  बालको थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन में एक शिक्षिका ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है खुदकुशी करने के पहले मृतिका ने दो पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है जिसमें वह कुछ कारणों को दर्शाया है फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है जानकारी के अनुसार मृतिका नीता यादव शिक्षाकर्मी वर्ग 1 पर बालको शासकीय स्कूल में पदस्थ थी. जो अपने दूसरे पति के साथ रह रही थी लेकिन बीती रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने मृतिका के पास से दो पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया है. सुसाइड नोट में क्या लिखा है और वह किन कारणों से यह घातक कदम उठाया है बालको पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है । कोरबा सीएसपी विश्वदीप त्रिपाठी ने बताया कि मृतिका की दो शादी हुई थी. मृतका दूसरे पति के साथ रहती थी. सुसाइड नोट बरामद किया गया है.जांच उपरांत ही आत्महत्या करने की वजह का पता लग पाएगा बालको नगर पुलिस जांच कर रही है ।

Must Read