HomeBreaking Newsधान उपार्जन केंद्र पठियापाली के ऑपरेटर पर राशि लेकर पंजीयन करने का...

धान उपार्जन केंद्र पठियापाली के ऑपरेटर पर राशि लेकर पंजीयन करने का लगा आरोप, हुई शिकायत 

छत्तीसगढ़/कोरबा :- मो. न्याज नूर आरबी ने बताया कि विकासखंड करतला के अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र पाठियापली क्षेत्र के किसानों के द्वारा दिनांक 09/11/2022 को ऑपरेटर शशिकांत शांडिल्य द्वारा किसान पंजीयन करने के लिए ₹500 से ₹1000 लेने संबंधी शिकायत कलेक्टर, एसडीएम कार्यालय को दिया गया था। जिसके जांच के लिए दिनांक 10/11/2022 को जांच टीम तहसीलदार करतला के नेतृत्व में उपार्जन केंद्र पाठियापली पहुंची, जिसमें शिकायत कर्ताओं के साथ ही अन्य किसानों एवं संबंधितों का बयान लिया गया। उपार्जन केंद्र के शाखा प्रबंधक श्री राजकुमार साहू के द्वारा जांच कमेटी के समक्ष ऑपरेटर के द्वारा आवश्यक जानकारी भी समय पर नहीं की जाने की बात से जांच समिति को अवगत कराते हुए शिकायतें की गई है। युवा नेता ने कहा कि हमें दूसरे दिन समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि संबंधित ऑपरेटर के अन्य उपार्जन केंद्र में स्थानांतरण करने की अनुशंसा की गई है, जो कि संबंधित ऑपरेटर के गलत कार्यों को रेखांकित करता है। जबकि
कंप्यूटर ऑपरेटर शशिकांत शांडिल्य के द्वारा यह कहा जाता रहा है कि पिछले वर्ष भी मेरे नाम से शिकायतें हुई लेकिन मुझ पर कोई कार्यवाही नहीं हुई न अब होगी। जिला सह संयोजक ने कहा कि ध्यान देने वाली बात यह है कि आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर शशिकांत शांडिल्य कोरबा शहर से करीब 80 किलोमीटर दूर पाठियापाली धान उपार्जन केंद्र में दैनिक वेतनभोगी के रूप में प्रतिदिन कार्य करने आना-जाना व विगत वर्ष भी कंप्यूटर ऑपरेटर के ऊपर गंभीर आरोप के लगने के बावजूद इस वर्ष भी उसी जगह कार्य करने देना तथा विगत वर्ष जैसे इस वर्ष भी सैकड़ों रुपयों की मांग व अभद्र व्यवहार करने के बावजूद अब तक कोई भी कार्यवाही न होना विभागीय अधिकारियों की संलिप्तता, सहभागिता व अवैध संरक्षण प्रदर्शित करता है।
हम शिकायतकर्ताओं, किसानों के द्वारा नए पंजीयन के दौरान रकम मांगने और अभद्र व्यवहार की शिकायत पर पिछले वर्ष की शिकायत की तरह इस वर्ष भी जांच टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकारी के द्वारा विगत वर्ष की तरह अब तक कोई कार्यवाही ना होना गंभीर प्रश्नों को जन्म देता है।
आरबी ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में वर्तमान कांग्रेस सरकार किसानों की हित की बात करती है तब तहसीलदार जैसे वरिष्ठ पद को सुशोभित करने वाले अधिकारी आरोप लगाने वाले किसानों से आरोप लगाने के संबंध में उल्टा व गलत सवाल करते हुए सबूत, रिकॉर्डिंग की मांग व भोले भाले किसान की तरफ से रिकॉर्डिंग ना होने की बात बताने पर अधिकारियों द्वारा शिकायत फर्जी व गलत कह देना, आरोपी को बचाते हुए जांच को किस तरफ इंगित कर रहा है यह भी जांच का विषय है।
आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी के आरोपों से यह स्पष्ट होता है कि संबंधित एंट्री टोकन आदि कार्य करने के लिए बिना सैकड़ों रपए लिए कार्य नहीं किया जाता है। पूर्व में हमारे द्वारा दिए गए शिकायत पत्र का सही तरीके से जांच नहीं हो पाया है जिसे हम सभी किसान असंतुष्ट हैं। इसलिए हमारे दिनांक 09/11/2022 के शिकायत पत्र को आधार मानते हुए संबंधितों के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई समेत वैधानिक उचित व कड़ी कार्यवाही करने की मांग श्री आरबी ने शिकायतकर्ता किसानों के साथ की है, जिस पर कलेक्टर संजीव कुमार झा, एडीएम विजेंद्र पाटले व एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे से मुलाकात में किसानों के उक्त दल को उचित व कड़ी कार्रवाई जांच के बाद होने का भरोसा दिलाया गया है।
इस मौके पर ग्राम पाठियापाली सरपंच श्याम लाल कंवर, उप सरपंच गंगा बाई, ग्राम गाड़ापाली उप सरपंच प्रताप सिंह कंवर, शिकायतकर्ता किसान द्वय रमाशंकर पटेल, तिहार सिंह, श्यामलाल कंवर, जे.आर. पैकरा, दीपक दास, ब्रतलाल कैवर्त, बी.एस.कंवर, मधुसूदन कंवर, समार सिंह, नारायण सिंह कंवर समेत अन्य किसान व क्षेत्र, ग्रामवासी उपस्थित थे।

Must Read