छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में चल रही समय सीमा की समीक्षा बैठक में पहुंचे कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक उदय किरण को कोरबा जिले में उनके नव पदस्थापना के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी तत्पश्चात नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक बैठक में शामिल हुए ।
आपको बता दें कि नव पदस्थ एसपी उदय किरण एक तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों में से एक हैं और अपने कार्यो और कर्तव्यों को लेकर काफी जागरूक और गंभीर रहते हैं शायद यही कारण है कि पदभार संभालने के साथ ही उन्होंने समय सीमा की बैठक में शामिल हुए, पुलिस अधीक्षक उदय किरण पूर्व में कोरबा जिले में बतौर एडिशनल एसपी के रूप में कार्य कर चुके हैं, और कोरबा जिले के लोग इनकी कार्य करने की शैली से भली भांति परिचित हैं, यही कारण है कि इनके पदभार ग्रहण करते ही जगह जगह पान दुकानों से लेकर होटलों में पहुंचने वाले लोगों द्वारा चर्चाओं का दौर चल रहा है वही अवैध कार्यों को करने वाले व उनको संरक्षण देने वालों में चिंता एवं कानून के भय की लकीर देखने को मिल रही है जबकि अच्छे कार्य करने वाले जागरूक लोग नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक उदय किरण के कोरबा में नव पदस्थापना से काफी खुश नजर आ रहे हैं…
पुलिस अधीक्षक उदय किरण पदभार संभालने के बाद पहुंचे समीक्षा बैठक में, कलेक्टर ने नवपदस्थापना के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी











