छत्तीसगढ़/कोरबा:- समाजसेवी संजय रमानी द्वारा प्राथमिक शाला भटापारा, अयोध्यापुरी, कोरबा एवं शासकीय प्राथमिक शाला, भद्रापारा, बालको नगर, जिला कोरबा में बच्चों के बीच सेवा एवं स्नेह का प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां साझा की गई। इसके बाद सभी बच्चों को केक, मिठाई, बिस्कुट एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। साथ ही विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पेंसिल तथा स्कूल मोजों का भी वितरण किया गया। इन सभी सामग्रियों की व्यवस्था समाजसेवी संजय रमानी द्वारा की गई। 
इस सेवा कार्य में उनकी पत्नी पिंकी रमानी एवं पुत्र कृष्णा रमानी भी उनके साथ उपस्थित रहे और बच्चों के बीच सामग्री वितरण में सक्रिय सहयोग किया। परिवार के साथ किए गए इस सामाजिक कार्य ने बच्चों और विद्यालय परिवार के बीच खुशी और अपनत्व का वातावरण बनाया।
विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस सराहनीय पहल के लिए संजय रमानी एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयास बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हैं और समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं। संजय रमानी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा, मुस्कान और उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग करना उनका सामाजिक दायित्व है तथा वे भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करते रहेंगे।
समाजसेवी संजय रमानी ने दो विद्यालयों में बच्चों के साथ मनाया विशेष आयोजन, शैक्षणिक सामग्री एवं खाद्य सामग्री का किया वितरण












