HomeBreaking NewsNEET पेपर लीक के विरोध में 27 जुलाई को कोरबा में धरना-प्रदर्शन,...

NEET पेपर लीक के विरोध में 27 जुलाई को कोरबा में धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन और श्रद्धांजलि सभा

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने छात्रों, अभिभावकों और नागरिकों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  देशभर में सामने आए NEET पेपर लीक और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर-राजनीतिक संगठन), जिला कोरबा द्वारा 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
संगठन के अनुसार कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से सुभाष चौक (निहारिका), कोरबा में आयोजित होगा। इस दौरान परीक्षा अनियमितताओं से प्रभावित एवं दिवंगत विद्यार्थियों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी तथा परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रतीकात्मक पुतला दहन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों एवं जागरूक नागरिकों से इस शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
संगठन ने अपने आंदोलन के दौरान “पहले इस्तीफा, फिर वार्ता — बिना इस्तीफे के कोई वार्ता नहीं होगी।” का नारा भी दिया है।
निवेदक:
अतुल दास महंत
जिला संयोजक,
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (गैर-राजनीतिक संगठन), जिला कोरबा
मीडिया संपर्क:
कन्हैया सुन्दर
जिला मीडिया प्रभारी, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, कोरबा
मो.: 7771064788

Must Read