HomeBreaking Newsकोरबा यात्रियों को झटका: अंडरब्रिज निर्माण के चलते कई ट्रेनें रद्द, 3...

कोरबा यात्रियों को झटका: अंडरब्रिज निर्माण के चलते कई ट्रेनें रद्द, 3 व 6 मई को रेल यातायात प्रभावित 

छत्तीसगढ़/बिलासपुर-कोरबा :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य के तहत निपनिया–भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य के अंतर्गत रिलिविंग गर्डर लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते 3 और 6 मई को कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

- Advertisement -

 ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

03 एवं 06 मई 2026 को:

रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (68728)

बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू (68734)

गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू (68733)

बिलासपुर–रायपुर मेमू (68719)

03 मई 2026 को:

कोरबा–रायपुर पैसेंजर (58203)

रायपुर–इतवारी पैसेंजर (58205)

04 मई 2026 को:

इतवारी–रायपुर पैसेंजर (58206)

रायपुर–बिलासपुर मेमू (58202)

 बीच रास्ते में समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेनें

03 एवं 06 मई को झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू (68862) बिलासपुर में समाप्त होगी, आगे रद्द रहेगी।

03 एवं 06 मई को गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू (68861) बिलासपुर से ही प्रारंभ होगी, पहले का रूट रद्द रहेगा।

 यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर यात्रा करें।

Must Read