HomeBreaking Newsरेत माफिया बेलगाम, रेत का टेंडर खत्म होने के बाद भी अक्षय...

रेत माफिया बेलगाम, रेत का टेंडर खत्म होने के बाद भी अक्षय गर्ग के द्वारा वर्षों से पोकलेन और हाईवा के माध्यम से रेत की कर रहे चोरी करोड़ों के राजस्व का हो रहा नुकसान, ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले में अवैध रेत उत्खनन मामले में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर एवं खनिज विभाग को शिकायत सौंपी है शिकायत देने आए सरपंच सहित ग्रामीणों का कहना है कि जिले के पौड़ी उपरोड़ा क्षेत्र के ग्राम बांगो में अक्षय गर्ग नमक ठेकेदार द्वारा 3 वर्ष पूर्व रेत उत्खनन का ठेका लिया गया था जिसकी अवधि पिछले एक वर्ष पूर्व समाप्त हो चुकी है बावजूद इसके रेत ठेकेदार अछय गर्ग के द्वारा बड़े-बड़े पोकलेन मशीनों और हाईवे के जरिए लगातार दिन रात रेत के अवैध कारोबार का अंजाम दिया जा रहा है इतना ही नहीं अधिकारियों के साथ सांठगांठ करके अछय गर्ग ने गांव में ही रेत भंडारण का लाइसेंस ले लिया था जिसकी आड़ में रातों-रात रेट को निकाल कर वहां भंडार किया जाता है और रेत की अवैध तस्करी की जा रही है और खनिज भंडारण की चोरी कर प्रदेश के बाहर भी सप्लाई कर ग्रामीणों के बार-बार शिकायत के बाद भी सालों साल इस अवैध कारोबार को ठेकेदार द्वारा अंजाम दिया जा रहा है और सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है ग्रामीणों ने मामले में गंभीरता से जांच करते हुए कार्यवाही की मांग की है ।       

- Advertisement -

Must Read