HomeBreaking Newsरेडियोग्राफर पद पर नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति एवं अनंतिम मेरिट सूची जारी

रेडियोग्राफर पद पर नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति एवं अनंतिम मेरिट सूची जारी

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत रेडियोग्राफर के पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी कर दावा-आपत्ति 05 जून तक आमंत्रित किये गये थे।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दावा-आपत्ति निराकरण पश्चात दावा-आपत्ति निराकरण सूची एवं अनंतिम मेरिट सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा जिले के शासकीय वेबसाइट में सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड कर दिया गया है। अनंतिम मेरिट सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीदवार सूक्ष्म अवलोकन कर दावा-आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा में 24 जून 2026 शाम 05 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रस्तुत कर सकते हैं।

Must Read