HomeBreaking Newsऔद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़/कोरबा :- राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु रिक्त स्थानों के लिये ऑनलाईन आवेदन 15 जून 2026 रात्रि 11.59 बजे तक आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का भली-भांति अध्ययन कर लें। किसी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिये अभ्यर्थी निकटतम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अथवा उक्त वेबसाइट पर प्रदर्षित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर मार्गदर्षन प्राप्त कर सकते हैं।

Must Read