छत्तीसगढ़/कोरबा :- एनएच के प्रभावित ग्रामीणों किसानों के साथ अब कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी शहर भी आ गई है, जिला कांग्रेस कमेटी शहर कोरबा के लेटर पैड मैं सुरेंद्र प्रताप जायसवाल द्वारा कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि हमारी सरकार ऐसी कार्यवाही के पक्षधर नहीं है एन.एच.-149वी चाम्पा कोरबा सड़क निर्माण के ऐसे भू-स्वामियों एवं रहवासियों जिनका मुआवजा नहीं दिया गया है उनके बेदखली पर रोक लगाई जाए,
कलेक्टर को दिए पत्र में उन्होंने कहा है कि अनेकों स्थाई रूप से निवासरत लोगों ने जानकारी दी है कि उन्हें बिना मुआवजा दिये दबाव पूर्वक बेदखल किया जा रहा है। छ.ग. की लोकप्रिय सरकार इस तरह की कार्यवाही का पक्षधर नही है। आपसे अनुरोध है कि बिना किसी उचित मुआवजा या व्यवस्थापन पूर्व किसी भी व्यक्ति एवं उसके परिवार को भरी बरसात में बेदखल किया जाना मानवीय दृष्टिकोण से उचित नही है। अतः आपसे अनुरोध है कि उचित मुआवजा एवं व्यवस्थापन की व्यवस्था उपरांत बेदखली की कार्यवाही करने की कृपा करें। 











