छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले में एनएच मुआवजा वितरण की आ रही समस्याओं को लेकर कलेक्टर संजीव झा के निर्देश पर कटघोरा एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर द्वारा एनएच मुआवजा शिविर का आयोजन शुक्रवार को पाली ब्लॉक के सराईपाली ग्राम पंचायत ने किया गया जिसमें पतरापाली से कटघोरा एनएच 130 के प्रभावित भू मालिकों के लिए शिविर लगाया गया था जहां पहुंच कर किसानों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया और भूमि संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत किया कुछ किसानों को मुआवजा भी वितरण किया गया तो कुछ किसानों के मुआवजा वितरण में आ रही समस्याओं के दस्तावेज संबंधी निराकरण भी किया गया एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर ने बताया कि जिन किसानों को मुआवजा प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आ रही है वे आरबी टीसन मे अपील कर मुआवजा प्रकरण में आ रही दिक्कतों को सुलझा कर अपना मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं, शिविर में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें वंश वृक्ष, फावती आदि दस्तावेज समस्याओं के कारण कुछ किसानों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा था शिविर में आए 55 भू स्वामियों मे से 20 किसानों का मौके पर निराकरण किया गया,
एनएच 130 मे आ रही अड़चनों को दूर करने लगातार प्रशासन की ओर से शिविरों के माध्यम से किसानों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही निराकरण करने की कोशिश की जा रही है ।











