HomeBreaking Newsसड़क दुर्घटना में मृतक युवकों के अंतिम संस्कार में पहुंचे विधायक मोहित...

सड़क दुर्घटना में मृतक युवकों के अंतिम संस्कार में पहुंचे विधायक मोहित राम केरकेट्टा, परिजनों को ढांढस बंधाते हुए पांच- पांच हजार रुपए की दी सहायता राशि

छत्तीसगढ़/कोरबा :- आज दिनांक 07 11 2022 को पालीताना खार विधायक  मोहित राम उपाध्यक्ष मुख्य मंत्री अधोसंरचना एवम उन्नयन विकास प्राधिकरण ( राज्य मंत्री ) दर्जा प्राप्त आज पोंडी उपरोड़ा ब्लॉग के सुदूर जंगल के बीच बसा ग्राम पंचायत पसान पहुचे जहाँ रात करीबन 9 बजे पसान के तीन युवक एक ही मोटरसाइकिल से पेण्ड्रा जाते समय खड़ी ट्रक में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर जा घुसा जिससे तीनो युवक की स्पॉट पर ही मृत्यू हो गयी अति संवेदनशील विधायक को जैसे ही पता चला पाली में छत्तीसगढिया ओलंपिक खेल कूद के समापन कार्यक्रम चल रहा था समापन कार्यक्रम को बीच मे ही छोड़कर विधायक पसान पहुचे एवम दो युवकों के अंतिम संस्कार क्रिया करम में कफन ओढ़ाकर मृतक परिवार को सांत्वना एवम ढाँढस बंधाये तथा भगवान से इस दुःख की घड़ी को सहन करने की पीड़ित परिवार को शक्ति प्रदान करे तथा दोनों मृतक परिवार को विधायक ने अपनी ओर से सहयोग राशी 5000 – – 5000 रुपये दिए इस दुख की बेला में विधायक के साथ विधायक प्रतिनिधि  आनंद मित्तल, जुनैद खान, डॉ बिंझवार, जफर खान  पसान के उप सरपंच राजकुमार पांडेय उपस्थित रहे ।

Must Read