HomeBreaking Newsकोरबा में अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, कटघोरा पुलिस ने किया कबाड़ चोरी...

कोरबा में अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, कटघोरा पुलिस ने किया कबाड़ चोरी के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार

SECL बगदेवा परियोजना में BSNL टॉवर व अन्य कीमती सामान पर कबाड़ियो ने किया हाँथ साफ, कटघोरा पुलिस ने शिकायत पर 3 आरोपियों के साथ लगभग 10 क्विंटल कबाड़ किया जप्त, परिवहन में उपयोग वाहन को किया गया बरामद

आरोपियों के नाम :

- Advertisement -

01. विकास टंडन पिता देवप्रकाश टंडन उम्र 20 वर्ष साकिन दर्री निलगिरी थाना दर्री जिला कोरबा छ.ग.

02. रामसाय पिता फागुराम उम्र 19 वर्ष साकिन लेमरु कपुरवा थाना लेमरू, जिला कोरबा छ.ग.

03. विजय मंझवार पिता हरन सिह मंझवार उम्र 22 वर्ष साकिन गढ़ उपरोड़ा थाना लेगरु जिला कोरबा छ.ग.

छत्तीसगढ़/कोरबा :- पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कटघोरा थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है।प्रार्थी शांति नगर बाकीमोंगरा निवासी दिलीप कुमार सूर्यवंशी (49 वर्ष) ने थाना कटघोरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि SECL बगदेवा परियोजना में स्थापित BSNL टावर और वर्कशॉप से कीमती सामान चोरी हो गया है। शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने विशेष टीम गठित कर त्वरित जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों — विकास टंडन, रामसाय, और विजय मंझवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया, जिसमें BSNL टावर में लगे लोहे के एंगल, वर्कशॉप से चोरी किए गए रॉड, प्लेट, नट-बोल्ट सहित अन्य लोहे का सामान शामिल है। साथ ही आरोपियों के पास से एक छोटा हाथी वाहन (क्रमांक CG 12 BK 6806) भी जब्त किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Must Read