HomeBreaking Newsपर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन जनजागरण अभियान का शुभारंभ, 200 से अधिक...

पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन जनजागरण अभियान का शुभारंभ, 200 से अधिक लोगों ने लिया संकल्प

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  टी.पी. नगर स्थित विश्व सद्भावना भवन में ब्रह्माकुमारीज़ के तत्वावधान में “पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन” विषय पर जनजागरण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक नागरिकों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

- Advertisement -

अभियान के तहत केवल विश्व सद्भावना भवन ही नहीं, बल्कि सीएसईबी, एनटीपीसी, कुशमुंडा जीएम कार्यालय, सीएसईबी ट्रेनिंग सेंटर, के.एन. कॉलेज, जिला पंचायत, डीएवी पब्लिक स्कूल, साड़ा कन्या विद्यालय तथा गेवरा-दीपका जीएम कॉन्फ्रेंस हॉल सहित विभिन्न औद्योगिक, शैक्षणिक एवं शासकीय संस्थानों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में सीएसईबी डीएसपीएम के कार्यपालन अभियंता एस.के. बंजारा, पर्यावरण विभाग के वैज्ञानिक रोहित सिंह, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, पूर्व रोटरी अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी सहित ब्रह्माकुमारीज़ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अनेक अतिथि उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तथा अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत, वृक्षारोपण, प्रदूषण नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। ब्रह्माकुमारीज़ के वक्ताओं ने राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से मानसिक सकारात्मकता और प्रकृति संरक्षण के बीच संबंध को रेखांकित करते हुए सभी से हरित, स्वच्छ एवं आध्यात्मिक भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया गया।

समापन अवसर पर अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे एवं साहित्य भेंट किए गए। श्रीनिवास भाई ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन बी.के. शेखर राम सिंह ने किया।

Must Read