सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने जिला कॉंग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के पूर्व प्रवक्ता किरण कुमार चौरसिया को स्कूल शिक्षा विभाग के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
छत्तीसगढ़/कोरबा :- 26 जून को जारी पत्र क्रमांक 35/लोक सभा/2022 के अनुसार किरण कुमार चौरसिया कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोरबा जिला में स्कूल शिक्षा विभाग की समस्त बैठकों में शामिल हो सकेंगे। कोरबा जिले की समस्त स्कूलों का निरीक्षण और निगरानी का कार्य भी करेंगे। निरीक्षण में मिलने वाली त्रुटियों से प्रशासन को अवगत कराते हुए सांसद के संज्ञान में लाने के लिए कहा गया है। जिससे शिक्षको व छात्र छात्राओं की समस्याओं का आसानी से निराकरण किया जा सकेगा। 
किरण चौरसिया इसके पूर्व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के प्रवक्ता पद का निर्वहन कर चुके है। उन्होंने सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, साँसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, विधायक द्वय पुरषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर , सहित सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सभी से मार्गदर्शन लेकर कोरबा जिले की शिक्षा और शिक्षकों सहित छात्र छात्राओं के समस्याओं के निराकरण के लिए सांसद ज्योत्सना महंत जी की एक कड़ी का काम करते हुए अपनी जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का पूरी ईमानदारी से प्रयास करूंगा। किरण चौरसिया को स्कूल शिक्षा विभाग के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है ।












