HomeBreaking Newsदयानंद पब्लिक स्कूल के पास इनोवा ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर,...

दयानंद पब्लिक स्कूल के पास इनोवा ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, बाइक चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल दाखिल कराया गया

छत्तीसगढ़/कोरबा :- थाना सिविल लाइन रामपुर कोरबा के अंतर्गत कोसा बाड़ी से रिस्दी की ओर जाने वाली रोड पर इनोवा एवं बाइक में हुई जबरदस्त टक्कर बाइक चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल कराया गया भर्ती, दयानंद पब्लिक स्कूल वन विभाग कोरबा के पास इनोवा सीजी 12 ए एम 83 93 ने बाइक सीजी 12 बीजी 1180 सवार चालक को जबरदस्त टक्कर मारी जिससे बाइक चालक को गंभीर चोटें आई हैं, घटना करने के बाद इनोवा मौके से फरार हुई इस घटना में बाइक चालक के दाहिने पैर व बांया हाथ फैक्चर होने की संभावना जताई जा रही है एवं शरीर के अन्य जगहों में गंभीर चोटें आई हैं गंभीर हालत में बाइक चालक को 112 की टीम ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां आपातकालीन में बाइक चालक का इलाज चल रहा है हालांकि बाइक चालक की अभी पहचान नहीं हो सकी है वही इनोवा गाड़ी का नंबर प्लेट टूटकर गिर गया जिसके बाद पुलिस द्वारा इनोवा के नंबर प्लेट और बाइक की नंबर प्लेट के आधार पर बाइक चालक और इनोवा की पहचान करने में जुटी हुई है वहीं सहायक उपनिरीक्षक इमरान खान का कहना है कि इनोवा के नंबर प्लेट मिलने से जल्दी घटना कार्य वाहन को पकड़ लिया जाएगा ।

- Advertisement -

Must Read