HomeBreaking Newsचांपा-फरसवनी सड़क मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा,  एक ही परिवार के...

चांपा-फरसवनी सड़क मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा,  एक ही परिवार के 3 लोगों की मृत्यु, 3 गंभीर घायल

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर बसे ग्राम फरसवानी में देर रात्रि एक अत्याधिक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हो गयी। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कार में सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी सोनी परिवार के सदस्य शादी समारोह में शामिल होने चांपा गए थे। अर्धरात्रि लगभग 2 बजे वे कार से वापस कोरबा लौट रहे थे। इसी दौरान फरसवनी टोलनाका के आगे उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
कार में कुल छह लोग सवार थे। वाहन पहले सड़क के डिवाइडर से टकराया, फिर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे खड़ी हाइवा वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही चीख-पुकार मच गई।
हादसे में मोंगरा सोनी (45 वर्ष), देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) और 2.5 वर्षीय मासूम प्रियांश की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद शेष सभी घायलों को तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया। देवेंद्र सोनी को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जबकि मोंगरा सोनी और प्रियांश को बीडीएम अस्पताल चांपा लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।
कार में सवार अन्य तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घायलों का इलाज एनकेएच अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

Must Read