HomeBreaking News12 सूत्रीय मांगो को लेकर कर वन कर्मी गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,...

12 सूत्रीय मांगो को लेकर कर वन कर्मी गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, गर्मी शुरू, अगर जंगल में लगी आग तो बुझ आएगा कौन

छत्तीसगढ़/कोरबा :- प्रदेश संगठन के आह्वान पर कोरबा में पुरानी पेंशन योजना लागू करने के साथ ही 12 सुत्रीय मांगो को लेकर वन विभाग के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। कोरबा वनमंडल के करीब चार सौ कर्मचारी धरने पर बैठे है। उन्होंने स्पष्ट रुप से कह दिया है,कि जब तक मांग पूरी नहीं होती आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। 12 सुत्रीय मांगो को लेकर वन विभाग के कर्मचारी सरकार के खिलाफ आंदोलन पर बैठ गए है। पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित अन्य मांगो को लेकर उनके द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। वन कर्मियों का आरोप है,कि अपनी मांगो को लेकर उन्होंने पूर्व में भी प्रदर्शन किया था लेकिन मांगो को गंभीरता से नहीं लिया गया यही वजह है,कि उन्हें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ा है। वन कर्मियों के हड़ताल में वन मंडल कोरबा के करीब चार सौ कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे है जिसमें फाॅरेस्ट गार्ड से लेकर डिप्टी रेंजर रैंक तक के कर्मचारी शामिल है। वनकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से जंगल की सुरक्षा खतरे में आ गई है। गर्मी बढ़ने के कारण वैसे भी दावानल का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जंगल में अगर आग लगती है,तो उसे कौन बुझाएगा ऐसे में इनकी मांगे कब तक पूरी होती हैं और हड़ताल कब खत्म होती है जो एक बहुत बड़ा सवाल है ।

 

Must Read