HomeBreaking Newsरामपुर क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों में कमीशन खोरी से किसान परेशान,...

रामपुर क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों में कमीशन खोरी से किसान परेशान, कई गांव के किसान बैठक में शामिल होकर कमीशन खोरी के खिलाफ फूंका बिगुल, कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  कोरबा जिले में धान खरीदी महा अभियान की शुरुआत 1 नवंबर से हो गई है जिसमें अभी तक कुल 5 करोड़ से अधिक रुपए के धान किसानों द्वारा बेचा जा चुका है वहीं धान खरीदी केंद्रों में पहले से चली आ रही कमीशन खोरी और अवैध वसूली की परंपरा अभी भी कायम है जिसे लेकर स्थानीय किसानों ने बैठक लेकर इसका विरोध करने का मन बना लिया है जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र से शुरू बैठकों का दौर अब एक बड़े विरोध का रूप लेने की तैयारी में है जिसकी शिकायत जिले के कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री से की जाएगी किसानों का कहना है कि मेहनत मजदूरी से उगाया हुआ धान खरीदी केंद्रों में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है किसानों से टोकन के नाम पर पैसा लिया जा रहा है बारदाना सिलने तोलने और छल्ली लगाने तक का काम किसानों और उनके परिवार जनों से कराया जा रहा है जबकि धान उपार्जन केंद्रों में किसानों के धान को तौल करने फटे पुराने बारदानों की सिलाई करने और धान के बोरों को छल्ला लगाने जैसे सभी काम हमालो द्वारा कराए जाने का नियम है लेकिन समितियों के प्रबंधक द्वारा धान खरीदी केंद्रों में किसानों एवं किसानों द्वारा लाए गए मजदूरों से काम कराया जा रहा है और शासन से जो हमालों की मजदूरी का पैसा आता है उसमें भ्रष्टाचार किया जा रहा है किसानों का कहना है कि धान उपार्जन केंद्रों में खुद ही काम करना मजबूरी है वरना किराए के ट्रैक्टर में धान लाने पर जल्दी तौल नहीं होने के चलते ट्रैक्टर का भाड़ा अनावश्यक ज्यादा देना पड़ जाता है मजबूरी में किसान धान उपार्जन केंद्रों में अपने परिवार एवं खुद के लाए मजदूरों से काम करवाते हैं ताकि समय रहते धान बिक जाए और उन्हें ज्यादा समय धान उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने का इंतजार ना करना पड़े कई किसान ऐसे हैं जिनका रकबा शून्य हो गया है और उनका टोकन नहीं मिल पाया है जिसके चलते बिचौलिए किसानों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं और धान खरीदी केंद्रों में दलाल एवं बिचौलिए भी सक्रिय हो गए हैं जो बिना टोकन के किसानों से धान खरीद कर मालामाल हो रहे हैं ।

Must Read