HomeBreaking Newsहरित कोरबा के संकल्प में बढ़े द्वारिका नगरी ट्रस्ट के कदम, 'रन...

हरित कोरबा के संकल्प में बढ़े द्वारिका नगरी ट्रस्ट के कदम, ‘रन फॉर ग्रीन’ में दिखाई सक्रिय भागीदारी

5 किलोमीटर मैराथन में दौड़े ट्रस्ट पदाधिकारी, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण 

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा आयोजित “रन फॉर ग्रीन” अभियान में द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने हजारों नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्कूली विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर 5 किलोमीटर मैराथन में हिस्सा लिया और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया।

- Advertisement -

मैराथन के उपरांत ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। इस दौरान सभी ने पौधों के संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश भी दिया। 

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। स्वच्छ पर्यावरण और हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। इसी सोच के साथ द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट लगातार सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।   

ट्रस्ट ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के इस सराहनीय आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे जनभागीदारी आधारित अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करते हैं। ट्रस्ट ने भविष्य में भी वृक्षारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं जनहित के अन्य अभियानों में सक्रिय सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराई।   

Must Read