HomeBreaking News क्षेत्र में सांसद निधि से होगा अब विकास कार्य, कोरोना की वजह...

 क्षेत्र में सांसद निधि से होगा अब विकास कार्य, कोरोना की वजह से नहीं मिली थी स्वीकृति : सन्तोष मिश्रा

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र में सांसद निधी से विकास कार्य होने का दावा सांसद प्रतिनिधि संतोष मिश्रा ने किया है, संसदीय क्षेत्रो में विकास कार्य कोरोना की वजह से अवरुद्ध होने पर क्षेत्र के विकास कार्यों में प्रभाव पड़ा है जो अब पूर्ण रूप से रफ्तार पकड़ेगा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा, कोरबा सांसद प्रतिनिधी सन्तोष मिश्रा ने बताया कि सांसद निधि पर कोरोना की काली छाया पड़ गई थी। केंद्र सरकार ने देशभर के सांसदों को उनके संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए प्रतिवर्ष दी जाने वाली सांसद निधि पर रोक लगा दिया था। बीते तीन वर्षों तक सांसदो को निधि जारी नहीं किये गए। इसके चलते सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्णता: विकास कार्य नहीं करा पाए वही कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत अपने संसदीय क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के मनमुताबिक विकास कार्य को अंजाम नहीं दे सकी। जाहिर है इसके चलते सांसद को मतदाताओं की नाराजगी झेलनी पडी है। अब जब सांसद निधि से वनांचल ग्रामीण क्षेत्र में विकास के कार्य होंगे। इससे पहले भी ग्राम पंचायत फुलसरी में नवीन मंगल भवन,अमलड़िहा में सीसी रोड ,सोलवां में श्मशान सेड निर्माण में स्वीकृत मिल चुकी है।

Must Read