छत्तीसगढ़/कोरबा :- ग्राम पंचायत रजगामार की उपसरपंच श्रीमती पूनम चौरसिया ने रिस्दी चौक से रजगामार तक की जर्जर सड़क के निर्माण के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं SECL कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक को पत्र सौंपकर CSR मद से राशि स्वीकृत कराने की मांग की है।
- Advertisement -
उन्होंने बताया कि सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं और करीब 15 गांवों के लोगों का रोजाना आवागमन होता है। खराब सड़क के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
कलेक्टर ने जल्द स्वीकृति की प्रक्रिया कराने के निर्देश देते हुए आश्वासन दिया है। वहीं SECL महाप्रबंधक ने हेडक्वार्टर से स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। इस दौरान भाजपा नेता अनिल चौरसिया भी ग्रामीणों के साथ जनदर्शन में मौजूद रहे।












