छत्तीसगढ़ कोरबा :- रामपुर विधायक ननकीराम कंवर के करीबी भाजयुमो के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अनिल चौरसिया ने मेडिकल कॉलेज खोले जाने का श्रेय लेने वाले कांग्रेसी नेता पर तंज कसते हुए कहा कि जयसिंह अग्रवाल जी को श्रेय मिले या ज्योत्सना महंत जी को यह तो समझ से परे है क्योंकि प्रदेश की भूपेश सरकार ने न तो इसके लिए शासकीय बजट स्वीकृत किया है और न कोई व्यवस्था दिया है। लेकिन मैं तो अपने स्पष्ट शब्दों में बताना चाहता हूं की केंद्र के मोदी सरकार के कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश में एम्स जैसे संस्थान कि स्थापना रायपुर में खोलने के बाद कोरबा जिले को मेडिकल कालेज की सौगात मिली है जिससे गरीब व सामान्य वर्ग के लोगों को इलाज में काफी सुविधा मिल रही है उसी तरीके से मेडिकल कॉलेज कोरबा में खोले जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सीमावर्ती राज्य के लोगों को भी मेडिकल की पढ़ाई का लाभ मिलेगा इस नेक कार्य के लिए केंद्र की मोदी सरकार को हम धन्यवाद ज्ञापित करते है । मेडिकल कालेज के लिए जयसिंह अग्रवाल जी तो अपने निर्वाचन विधानसभा कोरबा के रूमगढा में खोलवाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन वहा मेडिकल कालेज नहीं खोले जाने पर मायूसी हाथ लगा । भूपेश बघेल की कांग्रेस की सरकार ने पूरे अपने 4 साल के कार्यकाल में एक भी भवन कोरबा जिले में नहीं बनवा पाए जहा सामान्य कालेज खोलवा जा सके लेकिन कोरबा लोकसभा के भाजपा के पूर्व सांसद स्व. बंशीलाल महतो जी के प्रयासों से पूर्व में भाजपा शासन काल में कोरबा आईटी कालेज नक्तिखार कोरबा में खोलवाया था जहा युवा लोगो को तकनीकी शिक्षा मिल सके उस भवन में सभी सुविधा उपलब्ध है जो रामपुर विधानसभा में है हमारे रामपुर के विधायक ननकीराम कंवर जी ने मेडिकल कॉलेज कोरबा में खोले जाने की मांग को लेकर भाजपा की केंद्र की मोदी सरकार और उनके केबिनेट मंत्रियों से भी अपने प्रखर शब्दों से बात रखा था मीडिया को भी कई बार इस संबंध में बताया है यहां तक कोरबा जिले के तत्कालीन पूर्व कलेक्टर किरण कौशल और रानू साहू को पत्र भी लिखा था की यदि कोरबा जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए भूमि नहीं मिलती है तो हमारे सृष्टि मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित भूमि को भी हम युवाओं के भविष्य को देखते हुए मेडिकल कॉलेज खोले जाने के लिए सरकार को दे देंगे। इस तरह से पत्र प्रेषित कर जिले वासियों के लिए मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग किया गया था लेकिन ननकीराम कंवर जी ने मेडिकल कॉलेज कोरबा में खुलने के बाद भी उन्होंने कभी श्रेय नहीं लिए ननकीराम कंवर जी ने भी नरेंद्र मोदी सरकार को और उनके स्वास्थ्य मंत्री को अपने रामपुर विधानसभा के नक्तिखार गांव के आईटी कालेज भवन में मेडिकल कालेज खोले जाने पर साधुवाद दिया की नरेंद्र मोदी सरकार ने रामपुर विधानसभा के आईटी कालेज कोरबा में मेडिकल कालेज खोलने का निर्णय लिया है । अनिल चौरसिया ने यह भी कहा कि श्रेय लेने वाले कांग्रेसी नेता यदि एक भी पत्र मेडिकल कालेज कोरबा के नक्तिखार में खोलने की मांग को लेकर केंद्र के मोदी सरकार को पत्र लिखा हो तो सार्वजनिक करे अन्यथा इस तरह से कांग्रेसी नेता झूठा श्रेय लेना बंद करे क्योंकि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार कंगाल हो चुकी है वह अपने कार्यकाल में पूरे प्रदेश में एक सामान्य कालेज भवन नहीं बनवा पाया तो नया मेडिकल कॉलेज कोरबा में खोलना तो दूर मेडिकल कॉलेज कोरबा के लिए एक रुपए फंड भूपेश सरकार ने नहीं दिया तो उनके नेता किस बात की झूठा श्रेय लेना चाहते हैं । मेडिकल कॉलेज रामपुर विधानसभा के ग्राम नक्तिखार में खोले जाने से रामपुर के लोग सहित समस्त कोरबा जिले सहित यहा के लोगो और युवाओ में हर्ष व्याप्त है सभी लोग मोदी सरकार को धन्यवाद व साधुवाद दे रहे ।


















