HomeBreaking Newsपंप हाउस कॉलोनी मारपीट मामले में हत्या के प्रयास का केस, देर...

पंप हाउस कॉलोनी मारपीट मामले में हत्या के प्रयास का केस, देर रात फ्लैग मार्च पर उतरी पुलिस

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट और गुंडागर्दी की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।   

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में शनिवार देर रात पंप हाउस कॉलोनी, 15 ब्लॉक, तुलसी नगर और डीडीएम रोड सहित संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक बाइक पेट्रोलिंग, फ्लैग मार्च और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना, सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा एवं सीएसईबी सहायता केंद्र प्रभारी उप निरीक्षक राजेश तिवारी ने किया। पुलिस ने संकरी गलियों तक बाइक पेट्रोलिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी तथा देर रात बिना कारण घूम रहे युवकों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अड्डेबाजी, हुड़दंग, असामाजिक गतिविधियों और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को शिक्षा और अच्छे संस्कार दें तथा उन्हें अपराध और गुंडागर्दी से दूर रखें।

कोरबा पुलिस का संदेश: “बच्चों को पढ़ाओ-लिखाओ, गुंडा न बनाओ।” साथ ही नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 पर देने की अपील की गई है।

Must Read